रुद्रप्रयाग | वर्तमान समय में एकजुट हो अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें थीम के साथ “अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया” जा रहा है। इस क्रम में अग्नि शमन एवं आपात सेवा मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग अग्निशमन इकाई द्वारा निरन्तर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट के नेतृत्व में (शुक्रवार)को सुमेरपुर क्षेत्रान्तर्गत अग्नि सुरक्षा जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अलकनंदा पेट्रोल पंप, अलकनंदा होटल तथा दीपक गेस्ट हाउस में संचालित किया गया, जिसमें वहां के स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के प्रकार, उनके उपयोग की विधि एवं आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, सुमेरपुर स्थित ट्यूलिप रिजॉर्ट में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर रिस्क निरीक्षण भी किया गया, जहां अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
सुमेरपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्निशमन एवं अग्नि सुरक्षा के बारे में किया गया जागरुक।














Leave a Reply