हरिद्वार पुलिस की असमाजिक तत्वों पर पेनी नजर अवैध तमंचे के साथ चढा एक आरोपी पथरी पुलिस के हत्थे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया | जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी के निर्देशन में पथरी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान पथरी क्षेत्र से शाकिर नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 12 बोर के साथ पकड़ा गया | आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
शाकिर पुत्र गालिब  निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
01अदद देशी तमंचा 12 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *