ज्वालापुर पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी में पकड़ा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया । गठित टीमो को कड़ी कार्यवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त आदेश के क्रम मे रात्रि दौराने चैंकिंग 02आरोपी 1-कीर्ति सिंह पुत्र बचन सिंह के कब्जे से 502 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद 2-भगवान दास पुत्र गंगादास के कब्जे से 248 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद कुल 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ सिंचाई विभाग के सामने नहर के किनारे घाट से पकड़ा गया ।

आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 171/2025 धारा
8/20 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम व पता आरोपी
1-कीर्ति सिंह पुत्र बचन सिंह।
2-भगवान दास पुत्र गंगादास निवासीगण ग्राम गेवाली पट्टी थाली कठूड विनक खाल जनपद टिहरी गढ़वाल।

बरामदगी
1-कुल-750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस
2-02 अदद मोबाइल फोन
3-₹600/- नगद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *