रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा चमगादड टापू अन्डरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को अवैध रुप से अपने पास रखे 02 चाकूओं के साथ पकड़ा गया । पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया कि दोनो व्यक्ति चाकू को शौकिया तौर पर एवं लोगो को डराने के लिये अपने पास रखते है । दोनो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- नरेश पुत्र लीला निवासी ग्राम कोटडा थाना राजोल जिला केथल हरियाणा। 2- राजीव कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी कमलापुर मेहराब खान नवाबगंज थाना कुलडिया जिला बरेली उ0प्र0।
बरामदगी-
02 अदद नाजाज चाकू













Leave a Reply