सट्टे की खाई बाडी करते हुये 01आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

श्यामपुर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियो पर कडी नजर रखे जाने के आदेश प्राप्त हुये थे । आदेश के अनुपालन में थाना श्यामपुर पर संदिग्ध व आपराधिक कार्यो में लिप्त व्यक्तियों पर कडी नजर रखने हेतु थाना स्तर पर प्रभावी गश्त व पिकेट डयूटीयां नियुक्त की गयी । जिसके फलस्वरूप टीम चण्डीघाट माजरा बस्ती द्वारा एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाडी करते हुये रंगे हाथ दबोचा । जिसके कब्जे से सट्टा डायरी व नगद ₹1250/- बरामद किये गये । आरोपी कर के विरूद्ध सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता वारण्टी
1- रवि उर्फ पहाडी पुत्र प्रेम निवास निवासी चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *