कनखल पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ 01 व्यक्ति को धर दबोचा किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में थाना कनखल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01आरोपी को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में था । पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना कनखल पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
1-रवि पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम किशनपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
01अदद नाजायज चाकू बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *