रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | थाना पिरान कलियर पर मजरूब आसिफ पुत्र मीरहसन निवासी मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार हाल सुहैब मेडिकल स्टोर पिरान कलियर अपने साथ अपने साले 1-अरमान पुत्र नौशाद निवासी बेडपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार, 2.मुसव्वर उर्फ रौली पुत्र तुफैल निवासी उपरोक्त द्वारा सांय मेडिकल स्टोर मे घुस कर मारपीट की गयी और घायल अवस्था मे थाना पंहुचा जिसके चोटो का अवलोकन कर मेडिकल की चिट्टी देकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । इसके बाद हमलावर पक्ष अरमान व मुसव्वर व एक अन्य इन्हे उकसाने वाला शख्श शमशाद पुत्र अय्याज नि0 ग्राम बेडपुर थाना पिरान कलियर हरिद्वार फर्जी चोटे बनाकर थाना आकर जबरदस्ती अपनी फर्जी चोटो की डाक्टरी करवाने व कार्यवाही करने की जिद करने लगे इसी दौरान पुलिस टीम के सुहैब मेडिकल स्टोर मे लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तो हमलावर पक्ष द्वारा एक तरफा पीड़ित पक्ष को लाठी डण्डो से पीटना पाया गया । फर्जी मेडिकल मेडिकल की चिट्टी मांगने व पुलिस पर जोर जबरदस्ती व झूठी कार्यवाही कराने तथा बात ना मानने पर 1-अरमान पुत्र नौशाद 2.मुसव्वर उर्फ रौली पुत्र तुफैल को शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170,BNNS के तहत कार्यवाही की गयी तथा सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन से एक अन्य सख्श शमशाद पुत्र अय्याज नि0 ग्राम बेडपुर थाना पिरान कलियर हरिद्वार जो हमलावर पक्ष को उक्शा रहा था को अन्तर्गत धारा 172(2) BNS के तहत विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है । जांच से हमलावर पक्ष द्वारा माह फरवरी 2025 में आसिफ उपरोक्त पर (दहेज हत्या) का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिस कारण रंजीश चली आ रही थी ।
नाम पता आरोपी
1-अरमान पुत्र नौशाद निवासी बेडपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार ।
2.मुसव्वर उर्फ रौली पुत्र तुफैल निवासी बेडपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार।
3-शमशाद पुत्र अय्याज नि0 ग्राम बेडपुर थाना पिरान कलियर हरिद्वार।













Leave a Reply