चोरगलिया पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को 105 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 01 व्यक्ति से 105 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है । थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र के अभियुक्त जगदीश सिंह S/O मलकीत सिंह R/O ग्राम – ढौराडाम नजीबाबाद, थाना-किच्छा जिला –उधम सिंह नगर उम्र-28 के कब्जे से कुल 105 पाउच कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना चोरगलिया में FIR N0. 24/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *