रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | यशोदा देवी निवासी ग्राम गाजीवाली, श्यामपुर जनपद हरिद्वार, द्वारा थाना श्यामपुर में एक तहरीर दी गई कि उनका 13 वर्षीय पुत्र गौरव दोपहर में घर से बिना बताए कहीं चला गया है । नाबालिग़ बालक की गुमशुदगी को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा श्यामपुर पुलिस को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बालक की तलाश है तो टीमें बनाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया । गठित पुलिस टीमों को संभावित स्थानों पर रवाना किया गया। साथ ही स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही प्राप्त संभावित जानकारियों का संकलन कर डिजिटल सर्विलांस तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गुमशुदा की तलाश हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया । इन सभी प्रयासों के फलस्वरूप मात्र 06 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली के पास से सकुशल बरामद किया गया ।















Leave a Reply