पिथौरागढ़ | देवीदत्त, केशव भट्ट व कैलाश चन्द्र निवासीगण रूईना वड्डा, किसी मामले को लेकर चौकी वड्डा में आये । चौकी में आते ही देवीदत्त अन्य व्यक्तियों के साथ गाली गलौच, लड़ाई-झगड़ा करने लगा, जिसे चौकी प्रभारी वड्डा आशीष रावत द्वारा समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होने लगा । किसी भी अप्रिय घटना घटित होने से रोकने हेतु पुलिस टीम द्वारा देवीदत्त को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
चौकी वड्डा परिसर में गाली गलौच कर उत्पात मचाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार |















Leave a Reply