एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी की आंकिक व प्रधान लिपिक शाखा का वार्षिक निरीक्षण |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी के आंकिक शाखा, प्रधानलिपिक शाखा, हाईकोर्ट सैल व रिकार्ड रुम का निरीक्षण कर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। सभी को कार्यालय के सामान (पत्रावली, रजिस्टर, कम्प्यूटर, प्रिन्टर, आलमारी आदि) को सुव्यवस्थित तरीके से रखने निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एस0पी0 महोदया द्वारा पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सभी को रजिस्टरों का अध्यावधिक रखने तथा एसआरएमएस पोर्टल पर पुलिस अधिकारी व कर्मियों के सीआर अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया, पुरानी फाइलों को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक चारधाम सैल आशुतोष राणा, आशुलिपिक अजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *