हरिद्वार पुलिस का अवैध नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार 102.64 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । नशा माफिया के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है, उक्त क्रम में थानाध्यक्ष बुग्गावाला द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा टान्डाहसनगढ टयूबैल के पास से 01 आरोपी शेखर सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी नि0 बनवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिदवार से बरामद कुल 102.64 ग्राम अवैध चरस मय मो0सा0 स्पलेन्डर प्लस के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS Act अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
(1) शेखर सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी नि0 बनवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी
आरोपी के कब्जे से अवैध चरस 102.64 ग्राम मय मो0सा0 स्पलेन्डर प्लस बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *