रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अवैध नशीले पदार्थो पर प्रभारी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री रोकने के लिये थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में एक्टिव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-जगह छापेमारी कर महिला सहित 02 शराब तस्करों को लक्सर क्षेत्र से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-महिला निवासी दाबकी कला कोत0 लक्सर हरिद्वार
2-हिमांशु पुत्र अर्जुन नि0 महाराजपुर कला कोत0 लक्सर हरिद्वार
बरामदगी कच्ची शराब
20 लीटर अवैध कच्ची शराब















Leave a Reply