रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | रात्रि को थाना हाजा पर 112 की सूचना प्राप्त हुयी कि थाना क्षेत्र राजागार्डन तिराहे के पास कुछ लोग आपस मे लड झगडा रहे थे । उक्त सूचना पर थाना कनखल पुलिस मौके पर गयी जहां पर उक्त व्यक्ति मारपीट व गाली गलौच व तोड फोड व मरने मारने पर उतारु थे काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु नही माने,और अत्यधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गये । अन्य कोई चारा न देख उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी ।
नाम पता आरोपी
1-सौरभ अरोडा पुत्र स्व0 श्री पप्पू निवासी शेखुपुरा मौ0 राजपूताना धर्मशाला कनखल जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार।
2-विवेक लोधी पुत्र श्री सतीश लोधी निवासी होली चौक थाना कनखल हरिद्वार।















Leave a Reply