नाबालिग के साथ छेडखानी करने तथा उसके बीच बचाव में आये उसके भाई के कान पर धारधार हथियार से वार करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रुद्रप्रयाग | वादी द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने तथा उसके बीच बचाव में आये उसके भाई के कान पर धारधार हथियार से वार करने सम्बन्धी तहरीर के आधार पर गत दिवस कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2025 धारा 118 (2), 3, 4 भारतीय न्याय संहिता तथा 7/8 पोक्सो अधिनियम से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस के स्तर से गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों को सुरागरसी व पतारसी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरणः-

1. मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।
2. हुकम सिंह पुत्र  मदन सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *