नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में नशे की रोकथाम के दृष्टिगत लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है ।
पहला मामला-
पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग बोर पुल शिव मन्दिर के पास जंगल को जाने वाले मार्ग कालाढूंगी से अभियुक्त सुखदेव सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम मडैय्या हट्टू थाना केलाखेडा जनपद उधम सिंह नगर को 48 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 39/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है
।
बरामदगी का विवरण-
48 पाउच अवैध कच्ची शराब
दूसरा मामला-
पुलिस टीम दौराने चैकिंग विजयपुर चकुलुवा से स्वराज खत्ता को जाने वाले मार्ग कालाढूंगी से अभियुक्त सोनू सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी ग्राम मडैय्या हट्टू थाना केलाखेडा जनपद उधम सिंह नगर को 51 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 40/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी-
51 पाउच अवैध कच्ची शराब
















Leave a Reply