रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर संकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एकान्त नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
एकान्त पुत्र अनिल निवासी ग्राम सांचलू थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
बरामदगी
01अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस।















Leave a Reply