लखनऊ से हरिद्वार घूमने आए दंपति, आपस में बिछड़ी, पत्नी ने कराई पति की गुमशुदगी दर्ज गुमशुदा व्यक्ति को हरिद्वार नगर पुलिस ने किया 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | दीपिका अग्रवाल पत्नी संदीप अग्रवाल निवासी कुन्डरी रकाब गंज शास्त्री नगर विकोना पार्क आशीर्वाद अपाटमेंट 203 लखनऊ उ0प्र0 ने स्वयं के पति संदीप अग्रवाल का गंगा घाट हरकी पैडी से कही चले जाने व वापस न आने पर कोतवाली नगर में पर गुमशुदगी क्रमांक 10/2025, पँजीकृत की गयी । जिसपर कोतवाली नगर पुलिस टीम गठित द्वारा हरिद्वार/लक्सर/ रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन आदि के सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए गुमशुदा 24 घंटे के भीतर रोडवेज बस अड्डे से सकुशल बरामद कर सकुशल परिजनो के सपुर्द किया गया । गुमशुदा व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह बिना बताए हर की पैड़ी क्षेत्र से चला गया था । व्यक्ति के सकुशल मिलने पर परिजनों व स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *