रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर जमानती वारंटो की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में थाना श्यामपुर पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे वारंटी जिसकी तलाश हेतु पूर्व में सभी सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई थी परंतु वारंटी शातिर किस्म का अपराधी था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उक्त वारण्टी को थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पकड़ा गया ।
नाम पता वारंटी
अब्बल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम डिम्मर (खोला) सामली पट्टी चांदपुर थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली।
सम्बन्धित वाद सं0 – 5243/2013, धारा 9,39,5 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम















Leave a Reply