चौपाल आयोजित कर आमजन को नशे से दूर रखने की दी सलाह ऑपरेशन नई किरण के तहत चलाया जागरूकता अभियान कार्यक्रम |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

पथरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नशा मुक्त देवभूमि अभियान को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पथरी पुलिस द्वारा ग्राम चांदपुर में एक चौपाल लगायी गयी जिसमें ऑपरेशन नई किरण के तहत चौपाल में उपस्थित लोगो को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, साईबर अपराध, ऑनलाईन फ्राड, तथा रोड सैफ्टी के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया, तथा क्षेत्र में नशा करने वाले व्यक्तियों विशेषकर युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी मौजूद लोगों को जागरुक किया गया । चौपाल मे उपस्थित आम जन ने भी पथरी पुलिस क़ो अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *