रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेडा | वादी निवासी भलस्वागाज थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार द्वारा दिनांक 23/3/25 को उनकी नाबालिग पुत्री के अपहरण के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम गठित कर अपहर्ता की बरामदगी हेतु अपहृता नाबालिग होने व प्रकरण की संवेनशीलता के दृष्टिगत अपहृता की तत्परता से तलाश शुरू की गई । जिसमें पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालिका को थाना पालमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश से आरोपी आशीष कुमार को पकड़ा गया व अपहर्ता सकुशल बरामद किया गया ।
नाम पता आरोपी
आशीष कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी नाथौड़ी थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।















Leave a Reply