यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी के कैडिट्स को दिया गया यातायात संचालन का प्रशिक्षण ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में यातायात उ0नि0 वीरेन्द्र सिह पंवार के नेतृत्व मे यातायात पुलिस की टीम द्वारा न्यू होली लाईफ पब्लिक स्कूल, बडकोट के एनसीसी कैडेट्स को यातायात का आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें पुलिस द्वारा यातायात के नियमों सिग्नल व सडक सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी देने के साथ कैडिट्स को रोड पर ट्रैफिक नियन्त्रण का प्रशिक्षण दिया गया। कैडिट्स द्वारा कुछ देर ट्रैफिक का संचालन करते हुये आम जनमानस को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *