भवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

भवाली | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी व होटल ढाबो में अवैध रुप से शराब परोसने वालों के विरुद चौकी प्रभारी खैरना प्रकाश सिंह मेहरा द्वारा अभियुक्त प्रताप राम पुत्र धनी राम निवासी ग्राम सिलटना थाना भवाली नैनीताल के कब्जे से 84 पव्वे देसी मसालेदार अवैध शराब के साथ अभियुक्त प्रताप राम को गिरफ्तार किया गया | अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में fir no 10/25 60आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *