रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | थाना पिरान कलियर को रूडकी कन्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि तेल्लीवाला प्रधान पर गांव के कुछ लोगो द्वारा हमला कर दिया है व झगडा हो रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गयी तो पता चला कि गांव मे दो पक्षो का शादी को लेकर विवाद चल रहा था जिसका गांव प्रधान द्वारा दोनो पक्षों को बुलाकर समझाया गया किन्तु एक पक्ष शहीद पुत्र वहीद,आलम पुत्र मंगता ,नबाब पुत्र रहीश व उस्मान पुत्र जहीद नि0 गण ग्राम तेल्लीवाला थाना पिरान कलियर द्वारा ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया । तत्काल मौके पर थाना पिरान कलियर पुलिस पंहुची जाकर उपरोक्त हमलावर पक्ष को समझाया किन्तु उपरोक्त पक्ष अत्यधिक उग्र होकर ग्राम को धमकाने व गाली गलौच कर आमदा फौजदारी पर उतारू होने लगे, जिससे मौके पर काफी भीड भाड एकत्रित हो गयी, तथा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त चारो व्यक्तियो के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170 BNSS को तहत कार्यवाही की गयी ।
नाम पता आरोपी
1.शहीद पुत्र वहीद, नि0 ग्राम तेल्लीवाला थाना पिरान कलियर।
2.आलम पुत्र मंगता , नि0 ग्राम तेल्लीवाला थाना पिरान कलियर।
3.नबाब पुत्र रहीश, नि0 ग्राम तेल्लीवाला थाना पिरान कलियर।
4.उस्मान पुत्र जहीद नि0 ग्राम तेल्लीवाला थाना पिरान कलियर।















Leave a Reply