उत्तरकाशी | उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गौरा शक्ति योजना के अंतर्गत बालिकाओ/महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने एवं आपराधों के प्रति जागरुक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में जनजागरुकता/प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर महिला सशक्तिकरण के प्रयास किये जा रहे हैं। कस्तूरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कण्डियाल गांव पुरोला महिला सुरक्षा पर जनजागरुकता/आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिवर आयोजित कर प्रशिक्षित म0 कानि0 किरन एवं म0कानि0 बबीता द्वारा स्कूली छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर मे पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को नये कानून में प्रदत्त महिला अधिकारों की जानकरी देते हुये, बालिकाओं/महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा के प्रति विश्वास पैदा करने का प्रयास किया गया, किया गया, साथ ही आपातकालीन नम्बर 112 व उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति फीचर की उपयोगिता के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी ।
उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को सिखाए गये आत्मरक्षा के गुर, महिला सम्बन्धी अधिकारों के प्रति किया जागरुक |















Leave a Reply