SHO कोतवाली उत्तरकाशी द्वारा ली गयी पीस मीटिंग ईद उल फितर के दौरान की गयी शान्ति/कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे ‘ईद उल फितर’ त्योहार को सकुशल एवं शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला द्वारा आज कोतवाली उत्तरकाशी पर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न समुदाय के संभ्रान्त नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, मीटिंग में SHO कोतवाली द्वारा सभी से ईद के पर्व के सम्बन्ध में चर्चा-परिचर्चा करते हुये त्यौहार को पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ-साथ त्यौहार के दौरान सामाजिक सौहार्द, भाईचारा व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी। इस दौरान उनके द्वारा सभी प्रबुद्धजनों से त्यौहार के सम्बन्ध में फीड बैक लिया गया। सभी सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिया गया। SHO कोतवाली द्वारा सभी को ईद की शुभकामनाएं दी गयी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *