1138 फड़-फेरी, दुकान, किरायेदारों को किया चैक, 416 का किया सत्यापन |

नैनीताल | एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश में जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार “ऑपरेशन सेनेटाइज” सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में जनपद नैनीताल के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में चप्पे चप्पे में “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किराएदारों, और संदिग्ध तत्वों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया गया । एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सत्यापन कार्यवाही को अंजाम दिया । अभियान में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने-अपने पुलिस बल के साथ सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

कुल घर, दुकान, फड़ फेरी, संदिग्ध को चैक किये- 1138
पहचान एप के माध्यम से कुल सत्यापन- 95
मैन्युअल कुल सत्यापन- 321
बिना सत्यापन 83 पुलिस एक्ट में कुल चालान- 63
कोर्ट चालान- 28 जुर्माना 2,80,000 रुपये
81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान/ जुर्माना- 262

किराएदार, मकानमालिक, फड़ फेरी कुल चालान- 353

कुल जुर्माना- 4,05750 रुपये

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का संदेश-

हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। यह अभियान समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगा और अपराधों में कमी लाएगा। हमारी पुलिस टीम लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे क्षेत्र में कोई भी अवांछनीय तत्व न हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *