10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नेपाली मूल का एक युवक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी | अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुये चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा प्रातः में नौगांव, बगासू-पौन्टी मोटर मार्ग से नेपाली मूल के एक युवक विनोद फण्डेरा(22 वर्ष) को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध चौकी नौगांव पर 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस को अपराधियों की धरपक्कड के साथ आपराधिक गतिविधयों में संलिप्त लोगों व अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *