उत्तरकाशी | 1 महिला द्वारा कोतवाली धरासू पर आकर अपने 16 वर्षीय पुत्र के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली धरासू पर किशोर की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया । मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा गुमशुदा की तलाशी हेतु कोतवाली धरासू व ऑपरेशन स्माइल की टीम को जरुरी निर्देश दिये गये थे । पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धरासू मनोज असवाल के नेतृत्व मे ऑपरेशन स्माइल व धरासू पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में सुरागरसी-पतारसी व तकनीकी माध्यम से जानकारी जुटाते हुये गुमशुदा को उत्तरकाशी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
गुमशुदा किशोर को बरामद कर ऑपरेशन स्माइल व धरासू पुलिस की टीम द्वारा किया गया परिजनों के सुपुर्द ।
















Leave a Reply