“पुलिस आपके द्वार” के अन्तर्गत बडकोट पुलिस द्वारा जीआईसी कुथनौर मे लगाया गया जनजागरुकता शिविर ।

उत्तरकाशी | महिला, बाल तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अन्तर्गत कोतवाली बडकोट पुलिस की टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज, कुथनौर में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला, बाल तथा साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया । शिविर में *म0उ0नि0 मेघा आलकोटी* द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सजग करते हुये महिला/बच्चों से जुडे कानून एवं अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा वर्तमान समाज में लगातार बढ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया गया। उत्तराखण्ड पुलिस एप्प, गौरा शक्ति फीचर, डायल 112 व साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 की उपयोगिता के बारे में बताया गया । उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, यातायात नियमों व सडक सुरक्षा के प्रति भी जागरुक किया गया। छात्र छात्राओं को साइबर जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *