पिथौरागढ़ | आज एसएसबी कैंप जौलजीबी में अर्पण संस्था ने एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पिथौरागढ़ पुलिस की ‘ऑपरेशन स्माइल’ / एएचटीयू टीम हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल निर्मल कुमार, कांस्टेबल रणवीर कंबोज व थाना जौलजीबी से अपर उ0नि0 अशोक चौधरी ने प्रतिभाग कर लोगों को मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम के संबंध में जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम में एसएसबी, राजी जनजाती के लोग व आस पास के ग्राम प्रधान, जिला बाल कल्याण समीती, नेपाल के एन.जी.ओ. आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि सम्मिलित हुए । साथ ही टीम ने गुमशुदाओं की तलाश हेतु प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत थाना जौलजीबी क्षेत्रांतर्गत गुमशुदाओं का भौतिक सत्यापन किया गया ।
ए0एच0टी0यू0 पिथौरागढ़ व थाना जौलजीबी पुलिस ने जनजागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को विभिन्न विषयों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी |
















Leave a Reply