पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग से वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह कोरंगा द्वारा बेरीनाग मेला महोत्सव में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । पुलिस द्वारा लोगों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की गई । पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल 1930, 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को दें तथा स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें ।
कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने बेरीनाग मेला महोत्सव में हजारों लोगों को किया जागरूक साइबर अपराधों से बचाव हेतु दी महत्वपूर्ण जानकारियां, सतर्क रहने का किया आह्वान |
















Leave a Reply