अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर पिथौरागढ़ पुलिस व राजस्व टीम की कार्रवाई ग्राम बड़ाबे में लगभग 10-11 नाली भूमि में अवैध भांग की खेती नष्ट |

पिथौरागढ़ | एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी व चौकी प्रभारी ऐचोली कमलेश जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़, चौकी ऐचोली पुलिस टीम, पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से उपलब्ध पुलिस बल एवं अग्निशमन दल व पुलिस दूरसंचार कर्मी मय ड्रोन तथा राजस्व उपनिरीक्षक मय टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम बड़ाबे क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई । संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त ग्राम में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल को नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट करते हुए क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया । जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी अथवा बिक्री की सूचना तत्काल 1933 पर दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *