पौड़ी पुलिस की ‘ऑपरेशन स्माइल’ टीम ने 02 गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द ।

पौड़ी | पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में वादी स्थानीय निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गयी है और अभी तक घर वापस नहीं आयी। जिसके आधार पर कोतवाली कोटद्वार में गुमशुदगी क्रमांक 37/2024 पंजीकृत किया गया, साथ ही स्थानीय निवासी कोटद्वार द्वारा कलालघाटी चौकी पर सूचना दी कि मेरा 16 वर्षीय बालक घर से बिना बताए कहीं चला गया है और अभी तक वापस नहीं आया है । उक्त सूचनाओं पर पौड़ी की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदाओं को सभी सम्भावित स्थानों व बाहरी राज्यों में तलाश किया तत्पश्चात कुशल सुरागरसी पतारसी तथा मोबाइल सर्विलांस की मदद से अथक प्रयासो के फलस्वरूप गुमशुदा युवती को देहरादून से व नाबालिग बालक को नजीबाबाद से सकुशल बरामद कर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा सीडब्ल्यूसी के समक्ष काउंसलिंग कराकर आवश्यक कार्यवाही की गयी | काउंसलिंग के पश्चात युवती व नाबालिग बालक को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *