नगर निकाय चुनाव के दौरान कार से शराब तस्करी करते समय कार छोड़ हुआ था फरार कार से 04 पेटी अंग्रेजी शराब की गई थी बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कलियर पुलिस द्वारा धनोरी नहर पटरी पर एक स्विफ्ट कर जिसमें चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी जिसमे अभियुक्त कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया था । फरार नशा तस्कर की गिरफ़्तारी हेतु किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप कलियर पुलिस द्वारा दिनांक 17. 3. 25 को अभियुक्त को कलियर थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की । अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में ही थाना कलियर पर मुकदमा अपराध संख्या 15/25 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत है ।

नाम पता अभियुक्त गण
रविंद्र कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम राम खेड़ी थाना बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा

पूर्व में हुई बरामदगी-
१- 4 पेटी अंग्रेज़ी शराब
२- तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *