बाइक चोरी का आरोपी दबोचा, चोरी की बाइक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वादी देवांश पुत्र अरुण कुमार निवासी कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार के द्वारा वादी की मोटरसाइकिल Apache RTR चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 114/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसपर कार्यवाही करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी कर/घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ/पूर्व में चोरी में जेल जा चुके अभियुक्तों से पूछताछ करते हुए अभियुक्त मुराद अली पुत्र मुर्तजीम निवासी ग्राम गडोवाली थाना पथरी जनपद हरिद्वार को मय चोरी की के साथ परशुराम घाट गोविंदपुरी से दबोचा गया । मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।अभियुक्त मुराद अली पूर्व में भी कोतवाली ज्वालापुर से चोरी के मुकदमा में जेल जा चुका है । आरोपी नशे का आदी है जो नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मुराद अली पुत्र मुर्तजीम निवासी ग्राम गढ़वाली थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

बरामदगी
मोटरसाइकिल Apache RTR 200 रंग सफेद नंबर UK08-AM-6155

अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0-188/2019
धारा 392,41134, भा0द0वि

2-मु0अ0स0-189/2019
धारा 379,411, 34, भा0द0वि व
41/102 CRPC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *