रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था | उक्त आदेश के अनुपालन में थाना कनखल पुलिस द्वारा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान श्रीयंत्र पुल के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कनखल में शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजन पुत्र टीटू निवासी ग्राम रायसी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
बरामदगी*
01 अदद तमंचा 315 बोर बरामद













Leave a Reply