रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली/थानो पर लम्बित माल-मुकदमाती निस्तारण व अल्पिकरण करने हेतुं अभियान चलाकर लम्बित माल-मुकदमाती निस्तारण व अल्पिकरण हेतुं निर्देशित किया गया है । उपरोक्त अनुपालन मे न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रैट जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली ज्वालापुर पर वर्ष 2024 के कुल 112 पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बंधित माल मुकदमती/आर्म्स एक्ट से संबंधित वर्ष 2020 से वर्ष 2024 के कुल 54 माल कुल 166 मुकदमती को कोतवाली परिसर में नष्ट किया गया । सी ओ ज्वालापुर/नायब तहसीलदार जनपद हरिद्वार/निरीक्षक आबकारी/प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर की मौजूदगी/उपस्थिति मे कोतवाली ज्वालापुर परिसर में निस्तारण की समस्त कार्यवाही की विडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी मौके पर की गई । रिपोर्ट सम्बंधित न्यायालय को प्रेषित की जा रही है
।













Leave a Reply