हरिद्वार पुलिस द्वारा एक मो0सा0 चोर को धर दबोचा आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | अंकित कुमार पुत्र बालेश कुमार निवासी रुपड़ी जूनारदार थाना नागल जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा थाना आकर तहरीर दी की मेरी मो0सा0 आरोग्यम अस्पताल पुहाना क्षेत्र से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 380/2026 पंजीकृत किया गया । प्रकरण को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उपरोक्त घटना में शामिल आरोपित की अतिशीघ्र गिरफ्तारी किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये थे । जिस पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से व आने-जाने वाले रास्तो के सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया जिससे काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये । परिणाम स्वरूपको पुलिस टीम द्वारा (1)अरुण पुत्र संजय निवासी ग्राम छछरौली थाना ननौता जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को उक्त चोरी की गई मो0सा0 स्पलैण्डर प्लस रंग काला के साथ पकडा गया ।

आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही
है।

**नाम पता आरोपित**
(1)अरुण पुत्र संजय निवासी ग्राम छछरौली थाना ननौता जनपद सहारनपुर उ0प्र0।

**बरामद माल का विवरण**
1-मो0सा0 स्पलैण्डर प्लस रंग काला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *