5000 रुपये का शातिर ईनामी वांछित दबोचा गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था आरोपी एन0डी0पी0एस0 एक्ट के 02 अभियोगों में वाछित/ईनामी चल रहा था |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा पुरुस्कार घोषित /वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के सन्दर्भ में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपेक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को वांछित/ईनाम अभियुक्तगण की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया है ।उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा वांछित/ईनामी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से पुलिस टीमें गठित की गयी । पुलिस टीम क्षेत्र में लागातर सक्रिय रहकर ईनामी /वाछित अभियुक्तो की तलाश में सतर्क दृष्टि बनाई हुई थी और मुखबिरों को सक्रिय किया गया था, जिसके फलस्वरुप लक्सर क्षेत्र से 5000/- रुपये के ईनामी नशा तस्कर को पकड़ लिया किया गया । आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर 02 अलग-अलग एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी को मा0 न्यायालय से समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*पंजीकृत अभियोग-*
1-मु0अ0सं0 315/26 धारा 29 N.D.P.S. Act
2-मु0अ0सं0 316/26 धारा 29 N.D.P.S. Act

*विवरण आरोपी-*
आजाद पुत्र शकिल निवासी लादपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *