रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई । इस गोष्ठी में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सीएलजी मेंबरों, ग्राम प्रधानों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान सभी से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ बनाए रखने की अपील की गई । साथ ही उपस्थित सभी व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने एवं किसी भी भ्रामक सूचना को बिना पुष्टि के साझा न करने के लिए जागरूक किया गया । हरिद्वार पुलिस द्वारा सभी से सहयोग की अपील करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आग्रह किया गया।
















Leave a Reply