गोकशी के मामलों में हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार कार्रवाई गंगनहर पुलिस द्वारा गोकशी मामले में वांछित को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार गौकशी एवं अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई । प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई । मुखबिर की सूचना पर माधोपुर (सालियर क्षेत्र) स्थित एक घर में छापेमारी कर दो आरोपियों को लगभग 110 किलोग्राम गोमांस एवं गोकशी के उपकरणों सहित हिरासत में लिया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 धारा 3/5/11 गौवंश अधिनियम पंजीकृत किया गया । लगातार दबिश एवं तलाश के बाद मुखबिर की सूचना पर फरार वांछित आरोपी गयूर पुत्र हसन निवासी माधोपुर, रुड़की (उम्र 50 वर्ष) को नहर पटरी कब्रिस्तान के पास से हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
गयूर पुत्र हसन, निवासी ग्राम माधोपुर, रुड़की, कोतवाली गंगनहर (उम्र 50 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *