रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार CIER पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए CIER पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 25 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹06 लाख है, विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए । नवरात्रि एवं रमजान के पावन अवसर पर कोतवाली भगवानपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी मंगलौर की उपस्थिति में गुम हुए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाए गए । अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर फोन स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और त्योहार के इस अवसर पर उनकी खुशियां दोगुनी हो गईं ।
















Leave a Reply