युवाओं के नसो में जहर घोलने वाले नशा तस्कर व मेडिकल संचालक को नशीले दवाओ के साथ धर दबोचा कब्जे 480 नशीली कैप्सूल किये व मो0सा बरामद, तथा तस्कर की निशादेही पर नशा व्यापारी मेडिकल संचालन को भी लिया हिरासत मे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित गयी । लक्सर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक नशा तस्कर नईम को 480 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ लक्सर क्षेत्र से पकडा गया, तथा पूछताछ में आरोपी द्वारा नशीली दवा को पुहाना भगवनापुर से लाना बताया जिस पर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पता रसी के मैडिकल संचालक अदनान को भी पकडा गया | आरोपितों के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1-नईम पुत्र सलीम निवासी सालियर थाना गंगनहर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार.
2-अदनान पुत्र अजरार निवासी माधोपुर थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार.

विवरण बरामदगी-
1-कुल 480 कैप्सूल ( diclomine hydrochloride tramadol ) कुल मात्रा 316.8 ग्राम
2-मो0सा0 सुपर स्पलेन्डर रंग काला
3-एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *