रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम में दौराने चैंकिंग आरोपी 1-राजू कुमार पुत्र स्वर्गीय धन सिंह निवासी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार 2-अभिषेक पुत्र तेलुगू राम निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार 3-नीरज पुत्र राजेश निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार 4-अमित पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी पीर वाली गली राजीव नगर आर्यनगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को अलग-अलग स्थानों से कुल 220 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क व 01अदद मोटरसाइकिल न0-UK-08-BF-1978 के साथ पकड़ा गया । आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1-राजू कुमार पुत्र स्वर्गीय धन सिंह निवासी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
(52 पव्वे देसी शराब माल्टा मार्का)
2-अभिषेक पुत्र तेलुगू राम निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
(64 पव्वे देसी शराब माल्टा मार्का)
2-मोटरसाइकिल नंबर uk08 बीएफ 1978
3-नीरज पुत्र राकेश निवासी गली नंबर a3 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
(52 पव्वे देसी शराब माल्टा )
4-अमित पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी पीर वाली गली राजीव नगर आर्यनगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
(52 पव्वे देसी शराब माल्टा मार्का)













Leave a Reply