पथरी पुलिस द्वारा 08.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 महिला तस्कर क़ो लिया हिरासत में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में नशीले पदार्थो पर पूर्णतःअंकुश लगाये जाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया जा रहा है । एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन के अनुपालन में पथरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर पुलिस टीमो द्वारा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है । पथरी पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टीव रहकर चैकिंग के दौरान पथरी रेलवे स्टेशन के पास से एक महिला निवासी मच्छी मोहल्ला रुड़की हरिद्वार क़ो 08.14 ग्राम अवैध स्मैक, मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू व स्मैक बेचकर कमाए ₹1100/- के साथ पकड़ा गया । आरोपी महिला के विरुद्ध थाना पथरी पऱ एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपित
महिला निवासी मच्छी मौहल्ला रुड़की हरिद्वार।

विवरण बरामदगी –
(1) 08.14 ग्राम अवैध स्मैक
(2) एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
(3) एक अदद मोबाइल फोन (आरोपी का )
(4) ₹1100/-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *