अवैध नशीले इन्जेक्शन व कैप्सूलों के साथ एक नशा तस्कर चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे क्षेत्र में पुलिस की निरन्तर सक्रियता/निगरानी से मिली कामयाबी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के दृष्टीगत कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । लक्सर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को अवैध नशीले इंजेक्शन व कैप्सूलो के साथ लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया । आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
एहसान पुत्र असलम निवासी ढाब मौहल्ला खारा कुंआ सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
1- 4 इन्जेक्शन (Tramadol hydrochloride Injection 50 mg/2 ml)
2-ALPRAZOLAM TABLETS (बडी गोलिया) कुल 120 गोलिया
3-ALPRAZOLAM TABLETS (छोटी गोली) कुल बरामद 50 गोलिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *