सट्टे की खाई बाडी करते एक सटोरी चढा लक्सर पुलिस हत्थे मौके से सट्टे की खाई बाडी करते आरोपी से सट्टा पर्ची व नकदी बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान लक्सर निवासी अंकित को लक्सर क्षेत्र से सटटे की खाई बाडी करते हुये मय नगदी व सट्टा पर्ची, के साथ दबोच लिया । पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर गेम्लिंग एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है  |

नाम पता आरोपी
अंकित पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बसेडी खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी*
कुल 2000/- रुपये नकद व सट्टा पर्ची एक पेन बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *