नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की निरन्तर प्रभावी कार्यवाही जारी शराब के धंधे में संलिप्त 02आरोपी आये गिरफ्त में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेत्तृव में रात्रि एवं कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त 02 आरोपियों को मय अवैध देशी शराब के साथ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से क्रमशः 1 गुरुद्वारे के बगल में रेलवे पटरी के पास व शेफ पार्किंग के गेट के बाहर निकट ऋषिकुल तिराहा से पकड़ा गया । जिनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपी
बिजेन्द्र उर्फ झण्डू पुत्र स्व0 भजनलाल निवासी- झुग्गी झोपडी गुरुद्वारे के पास ललतारौपुल कोतवाली नगर हरिद्वार।
(22 टैट्रा पैक देशी शराब)
2 – आशु गुप्ता उर्फ घोचु पुत्र सिन्धु गुप्ता निवासी विकास कालोनी कोतवाली नगर हरिद्वार।
(21 टैट्रा पैक देशी शराब)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *