बल्लभगढ़ दिल्ली निवासी लडकियों की घर से बिना बताए आने की हुई पुष्टी परिजनों से संपर्क साधकर पुलिस ने दोनों बच्चियों को किया उनके सुपुर्द |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | रात अलकनन्दा घाट पर गस्त के दौरान पुलिस कर्मियों को 02 नाबालिक लडकियां घूमते हुए मिली। शुरुआती पूछताछ में संतोषजनक जबाव न मिल पाने पर दोनों नाबालिक से गहराई से पूछने पर जानकारी मिली कि दोनों लडकियां बल्लभगढ़ दिल्ली स्थित अपने घर से बिना बताये घूमने के लिए हरिद्वार आ गई थी । दोनो नाबालिक को कोतवाली कार्यालय लाकर परिजनो से सम्पर्क किया गया तथा उनके कोतवाली नगर हरिद्वार पहुंचने पर दोनो नबालिक को परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बच्चियों को सकुशल वापस पाकर खुश परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *